Dec 24, 2024
ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 प्रो सोना लिमिटेड एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड कई पुर्जे दिए हैं। इनके साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक धाकड़ हो जाता है।
Credit: Times Now Digital
अगर आप शोरूम जाकर ओला एस1 प्रो सोना खरीद नहीं सकते, तो इसे जीता भी जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने ओला सोना कॉन्टेस्ट चलाया है।
Credit: Times Now Digital
ओला इलेक्ट्रिक का एस1 प्रो सोना जीतने के लिए आपको किसी भी ओला स्टोर के बाहर जाकर ओला एस1 प्रो के साथ फोटो या वीडियो बनाकर पोस्ट करना होगा।
Credit: Times Now Digital
25 दिसंबर 2024 तक ओला इलेक्ट्रिक और ओला सोना कॉन्टेस्ट टैग्स इस्तेमाल करते हुए वीडियो को पोस्ट करें। विजेताओं की घोषणा स्क्रैच एंड विन गेम के जरिए होगी।
Credit: Times Now Digital
ओला ने एस1 प्रो को इस खास थीम पर तैयार करने के अलावा कोई बदलाव नहीं किया है। इसके सभी फीचर्स स्टैंडर्ड ओला एस1 प्रो स्कूटर वाले ही हैं।
Credit: Times Now Digital
ओला एस1 प्रो के साथ 4 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलता है जो काफी दमदार है। फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 195 किमी तक चलाया जा सकता है।
Credit: Times Now Digital
ओला इलेक्ट्रिक ने नए एस1 प्रो सोना इलेक्ट्रिक स्कूटर को डुअल टोन कलर में पेश किया है। इसके ब्रेक लीवर्स, मिरर्स और रेल जैसे कई पुर्जो पर असली गोल्ड पेंट किया गया है।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स