Aug 01, 2024

फॉर्च्यूनर से मुकाबला करने आ गई निसान X ट्रेल, जानिये कीमत और फीचर्स

Times Now Digital

​​निसान X ट्रेल हुई लॉन्च​

निसान X ट्रेल को भारत में 49.92 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा चुका है।

Credit: Times Now Digital

​​इंजन​

कार में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है और साथ ही 12V का हाइब्रिड सिस्टम भी है।

Credit: Times Now Digital

​ताकत और टॉर्क​​

कार का इंजन 163 हॉर्सपावर और 300nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है और कार में CVT गेयरबॉक्स दिया गया है।

Credit: Times Now Digital

​सेफ्टी फीचर्स​​

कार में 7 एयरबैग, ऑटोमेटिक वाइपर, EBD के साथ ABS, ट्रेक्शन कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

पानी में फंस गई है कार, भूल कर भी न करें...
कालीन भैया जितना ही डाउन टू अर्थ है कार ...

​​इंफोटेनमेंट सिस्टम​

कार में 8 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।

Credit: Times Now Digital

​अन्य फीचर्स​​

कार में पनारोमिक सनरूफ, कीलेस एंट्री, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Credit: Times Now Digital

​​तीन ड्राइव मोड​

कार में तीन ड्राइव मोड हैं। इको, स्टैण्डर्ड और स्पोर्ट्स ड्राइव मोड्स कार में ऑफर किये गए हैं।

Credit: Times Now Digital

​​मुकाबला​

भारत में निसान X ट्रेल का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और MG ग्लॉस्टर जैसी कारों से होगा।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पानी में फंस गई है कार, भूल कर भी न करें ये गलतियां, लगेगी हजारों की चपत

ऐसी और स्टोरीज देखें