Aug 17, 2024

बहुत आरामदायक सीट्स वाली सबसे सस्ती 5 कारें, मिलेगा लग्जरी गाड़ी वाला टशन

Times Now

​मारुति सुजुकी बलेनो​

मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कारों में एक बलेनो भी है जो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की क्वीन बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये है और इसका केबिन बहुत आरामदायक होने के साथ खूब सारे फीचर्स से लोडेड है।

Credit: Times Now Digital

​होंडा एलिवेट​

होंडा की एलिवेट एसयूवी भारत में बहुत तेजी से पॉपुलर हुई है और इसे फुल पैसा वसूल एसयूवी कहा जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.91 लाख रुपये है। इसका केबिन बहुत आरामदायक है और लंबी यात्रा के बाद भी ये कार बिल्कुल नहीं थकाती।

Credit: Times Now Digital

​ह्यून्दे क्रेटा ​

नई जनरेशन ह्यून्दे क्रेटा भारत में लॉन्च होते ही हिट हो गई है इसकी 1 लाख यूनिट भी बहुत तेजी से बिक चुकी हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है। इसका केबिन बहुत आरामदायक है और इसमें खूब सारे हाइटेक फीचर्स मिलते हैं।

Credit: Times Now Digital

​टाटा नैक्सॉन ​

लंबे समय से सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नैक्सॉन का नाम पैसा वसूल कारों में गिना जाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये है जो काफी आकर्षक प्राइस टैग है। इसके केबिन में बहुत आरामदायक सीट्स दी गई हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

रक्षाबंधन पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कर दें...
इन कारों का रखरखाव है बहुत आसान, जेब पर ...

​ह्यून्दे वर्ना ​

ह्यून्दे की ये सबकॉम्पैक्ट सेडान ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत है, बल्कि बहुत आरामदायक भी है। इसका केबिन कई सारे हाइटेक फीचर्स से लोडेड है और बैठने की जगह भी पर्याप्त मिलती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.04 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रक्षाबंधन पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कर दें गिफ्ट, खुशी से झूम उठेगी प्यारी बहना

ऐसी और स्टोरीज देखें