Dec 27, 2024

'मेरी गड्डी तो मारुति है', 15 करोड़ की BMW से ज्यादा पसंद थी खुदकी 800

Anshuman Sakalley

​नहीं रहे मनमोहन सिंह ​

कठिन समय में देश का बेड़ा पार लगाने वाले मनमोहन सिंह बेहद काबिल इकोनॉमिस्ट थे। देश की अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने में इनका बड़ा योगदान रहा है।

Credit: Times Now Navbharat

Hyundai Creta Sales Milestone

​बीएमडब्ल्यू आर्मर्ड सेडान ​

भारत सरकार द्वारा उस समय प्रधानमंत्री को बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज आर्मर्ड लग्जरी कार दी जाती थी। मनमोहन सिंह भी सभी सरकारी काम इसी कार से करते थे।

Credit: Times Now Navbharat

​15 करोड़ की थी ये कार ​

तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सरकार द्वारा जो बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज प्रोटेक्शन दी गई थी, भारतीय मार्केट में उस कार की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

Credit: Times Now Navbharat

​गोली और बम बेअसर ​

बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज प्रोटेक्शन एक बखतरबंद यानी बुलेटप्रूफ कार है। ये दमदार सुरक्षा वाली कार है जिसपर गोली तो दूर, बम विस्फोट का भी असर नहीं होता।

Credit: Times Now Navbharat

You may also like

अबू धाबी में शुरू होगी दुनिया की पहली फ्...
पहले दांतों का करती हैं इलाज, फिर डुकाटी...

​ये कार थी इनकी फेवरेट ​

भले ही मनमोहन सिंह बीएमडब्ल्यू में चलते थे, लेकिन उनकी फेवरेट कार मारुति 800 थी। इन्हें आम आदमी की जितनी चिंता थी, उसी लेवल की कार भी रखते थे।

Credit: Times Now Navbharat

​मेरी गड्डी तो मारुति है ​

भारतीय जनता पार्टी में मंत्री असीम अरुण ने बताया कि मनमोहन सिंह ने उन्हें एक बार कहा था, मेरी गड्डी तो मारुति है। बीएसडब्ल्यू इन्हें ज्यादा पसंद नहीं थी।

Credit: Times Now Navbharat

​मारुति 800 इकलौती कार ​​

मारुति 800 ही वो इकलौती कार है जो मनमोहन सिंह ने अपने परिजनों के लिए छोड़ी है। मनमोहन सिंह पर सादा जीवन उच्च विचार वाली बात सही होती है।

Credit: Times Now Navbharat

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अबू धाबी में शुरू होगी दुनिया की पहली फ्लाइंग टैक्सी, 2025 से भरेगी उड़ान

ऐसी और स्टोरीज देखें