Aug 27, 2024

चलता फिरता महल है जान्हवी कपूर की नई कार, भारत में कुछ ही लोगों के पास

Times Now

​जान्हवी की नई लैक्सस ​

जान्हवी कपूर ने हाल में अपने लिए नई लग्जरी एमपीवी खरीदी है जो बेहद खूबसूरत और आरामदायक कार है। बाहर से भले ही ये बहुत खास ना दिखती हो, लेकिन इसका केबिन गजब का है। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Credit: Times Now

​लैक्सस एलएम MPV​

जान्हवी ने अपने कार कलेक्शन में नई लैक्सस एलएम लग्जरी एमपीवी शामिल की है जो दिखने में बहुत जोरदार है। बड़े साइज की ये एमपीवी देश में कुछ ही लोगों के पास है। हाल में इसका इस्तेमाल करते जान्हवी को देखा गया है।

Credit: Times Now

​2 से 2.50 करोड़ रुपये कीमत ​

लैक्सस एलएम की भारत में कीमत 2 से 2.50 करोड़ रुपये के बीच है। हाल में अनंत अंबानी की शादी में भी इस एमपीवी को देखा गया था। बता दें कि कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी ने भी ये आलीशान एमपीवी खरीदी है।

Credit: Times Now

​आलीशान केबिन ​

इस कार की कीमत का अंदाजा सिर्फ बाहर से देखने पर नहीं लगाया जा सकता, जैसे ही आप इसके केबिन में बैठते है तब आपको असली लग्जरी वाला फील आता है। इसके इंटीरियर को बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है और आराम के तमाम फीचर्स एमपीवी में मिलते हैं।

Credit: Times Now

You may also like

इस गब्बर के पास नहीं कोई घोड़ा, कार कलेक...
महिंद्रा थार रॉक्स नहीं आई पसंद? ये रहे ...

​फीचर्स से लोडेड ​

लैक्सस एलएम लग्जरी एमपीवी के केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बेहद आधुनिक कार बनाते हैं। हलांकि ये शॉफर्स ड्रिवन कार है, यानी इसे ड्राइवर चलाता है और मालिक या परिवार वाले पीछे बैठते हैं। कुल मिलाकर इसके यात्रियों को बेहद आरामदायक यात्रा के लिए इसे डिजाइन किया गया है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस गब्बर के पास नहीं कोई घोड़ा, कार कलेक्शन देख दंग रह जाएंगे

ऐसी और स्टोरीज देखें