Dec 15, 2024
पानी के बड़े बड़े जहाज समुद्र के राजा होते हैं और ये हजारों किलोमीटर समुद्र के रास्ते तय करते हैं।
Credit: iStock
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी के जहाज में ब्रेक कैसे लगते हैं और वो भी समुद्र के बीच में?
Credit: iStock
आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन पानी के जहाज का ब्रेक सिस्टम कार या बाइक जैसा नहीं होता है।
Credit: iStock
यहां तक कि पानी के जहाज को धीमा करने या फिर रोकने के लिए कई अलग-अलग तरीके हैं क्योंकि पानी के जहाज में ब्रेक होता ही नहीं है।
Credit: iStock
पानी के जहाज में नीचे पंखा लगा होता है जिसे प्रोपेलर बोलते हैं यही जहाज को आगे और पीछे करता है। जहाज को धीमा करने के लिए प्रोपेलर को उलटी दिशा में घुमाया जाता है।
Credit: iStock
इसके साथ ही कभी-कभी प्रोपेलर की रफ्तार को धीमा कर दिया जाता है जिसकी वजह से धीमा होकर जहाज रुक जाता है।
Credit: iStock
जब जहाज को अचानक रोकना होता है तो एंकर की मदद ली जाती है। जहाज से एंकर नीचे समुद्र के तल में गिराया जाता है जिससे जहाज रुकता है।
Credit: iStock
कभी कभी जब जहाज को बहुत जल्दी धीमा करना होता है या रोकना होता है तो इसके इंजन को बंद कर दिया जाता है जिससे धीमा होते-होते जहाज रुक जाता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स