Dec 15, 2024
ठंड आते ही सड़कों पर कोहरा छाने लगता है जिस वजह से हजारों एक्सिडेंट भारत में हर साल होते हैं। इस मौसम में सावधानी से गाड़ी चलाने की आवश्यक्ता होती है।
Credit: Times Now Digital
घने कोहरे में अगर वाहन चलाना पड़ रहा है तो सुरक्षा के लिहाज से गाड़ी की स्पीड बिल्कुल ना बढ़ाएं। उतनी स्पीड पर चलें कि तुरंत गाड़ी पर नियंत्रण पा सकें।
Credit: Times Now Digital
सामान्य मौसम में ओवरटेकिंग कठिन काम है, कोहरे में इससे पूरी तरह बचना चाहिए। ये खतरनाक है। यही सबसे बड़ी वजह होती है जानलेवा दुर्घटनाओं की।
Credit: Times Now Digital
कोहरे के चलते वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखते हैं तो दुर्घटना की संभावना बहुत कम हो जाती है। कोहरा छाने के बाद वैसे ही विजिबलिटी कम हो जाती है।
Credit: Times Now Digital
कोहरे में एक्सिडेंट से बचने का ये बहुत आसान और कारगर उपाय है। यहां आपको 1 लेन में गाड़ी चलानी होती है। इससे गाड़ी भी सलामत बनी रहती है।
Credit: Times Now Digital
कोहरे में ज्यादा दिखाई नहीं देता, ऐसे में अपनी आंखें और कान खुले रखें। सावधानी पीली रेखा पर चलते रहें। घना कोहरा छाने पर हर जगह सावधानी बरतें।
Credit: Times Now Digital
कोहरे में विजिबलिटी के चलते आपको सबकी नजरों में बना रहना होता है। इसके लिए सभी लाइट्स जलाकर रखें। पार्किंग लाइट्स इस समय कारगर साबित होती हैं।
Credit: Times Now Digital
घने कोहरे में गूगल मैप्स बहुत कारगर होता है, रास्ता पता लगाने में आप इसकी मदद ले सकते हैं। हाल में घटे कुछ मामलों को ध्यान में रख गूगल मैप पर अंधा भरोसा ना करें।
Credit: Times Now Digital
कोहरे में गाड़ी चलाने से पहले विंडशील्ड, खिड़कियों और लाइट्स को साफ कर लें, हीटर और डिफॉगर ऑन कर दें। इसे अखबार से साफ करेंगे तो परिणाम अच्छा मिलेगा।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स