Sep 24, 2024

अशनीर ग्रोवर के कार कलेक्शन पर नहीं होगा यकीन, सोचेंगे इतना कब कमाया

टाइम्स नाउ नवभारत

​मर्सिडीज मायबाक एस580 ​

अश्नीर ग्रोवर को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं हैं। उन्हें बिजनेस के साथ कारों में भी बहुत दिलचस्पी है। इनके लग्जरी कार कलेक्शन में 2.71 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत वाली मर्सिडीज मायबाक एस 580 शामिल हैं। ये कार बेहद खूबसूरत और तेज रफ्तार है, वहीं केबिन हाइटेक फीचर्स से लोडेड है।

Credit: Times Now

​पॉर्श 718 केमैन ​

अश्नीर के लग्जरी कार गैराज में पॉर्श 718 केमैन ने भी जगह बनाई है जो 1.48 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत वाली स्पोर्ट्स कार है। ये 5 सेकंड से भी कम में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ 2.0-लीटर का बहुत दमदार इंजन मिलता है जो 295 बीएचपी ताकत जनरेट करता है।

Credit: Times Now

​मर्सिडीज बेंज GLS 350​

मर्सिडीज की जीएलएस 350 एसयूवी भी अश्नीर के कार कलेक्शन में शामिल है। ये खूबसूरत एसयूवी 1.32 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसके साथ 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है जो इसे 250 किमी/घंटा टॉप स्पीड देता है। ये बहुत फुर्तीली एसयूवी है और आरामदायक कार है।

Credit: Times Now

​ऑडी A6​

ऑडी की ए6 को भारत में 66.26 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 2.0-लीटर का चार सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 241 बीएचपी ताकत और 370 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये खूब सारे हाइटेक फीचर्स से लोडेड है और इसका केबिन बहुत आरामदायक है।

Credit: Times Now

You may also like

कंपनी के दावे पर नहीं, असली ऑनरोड माइलेज...
iPhone 16 Pro Max के बजट में आ जाएंगे ये...

​ह्यून्दे वर्ना ​

अश्नीर ग्रोवर के आलीशान कलेक्शन में आम आदमी के बजट वाली ह्यून्दे वर्ना ने भी अपनी जगह बनाई है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है। इसके साथ 1.5-लीटर का पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 158 बीएचपी और 253 एनएम पीक टॉर्क तक जनरेट करती है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कंपनी के दावे पर नहीं, असली ऑनरोड माइलेज में सबकी मम्मी हैं ये 5 बाइक्स

ऐसी और स्टोरीज देखें