Dec 24, 2024

माया भाई की नई रोल्स रॉयस कलिनन, इसे देख गदगद हो गए डैडी

Anshuman Sakalley

​डैडी की या खुदकी ​

बॉलीवुड के बड़े एक्टर रह चुके विवेक ओबेरॉय ने हाल में नई रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि अपने दुबई वाले निसाव पर वि वेक ने ये आलीशान कार पिता सुरेश ओबेरॉय के लिए खरीदी है।

Credit: Times Now Digital

2025 Honda Activa 125

​बड़ा कार कलेक्शन ​

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के पास कई शानदार कारें हैं और इनका कलेक्शन असल में देखने लायक है। इन्होंने हाल में नई रोल्स रॉयस कलिनन एलडब्ल्यूबी खरीदी है जिसमें एलडब्ल्यूबी का मतलब लॉन्ग व्हीलबेस है। बता दें कि विवेक ने ये कार दुबई में खरीदी है।

Credit: Times Now Digital

​12.25 करोड़ की लग्जरी कार ​

रोल्स रॉयस ने भारतीय मार्केट में नई कलिनन सीरीज 2 लग्जरी कार लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 10.50 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही एसयूवी का ब्लैक बैज मॉडल भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपये तक जाती है।

Credit: Times Now Digital

​डैडी को कार में घुमाया ​

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक ओबेरॉय ने ये कार अपने पिता और बॉलीवुड के वेटरन एक्टर सुरेश ओबेरॉय के लिए खरीदी है। हाल में विवेक अपने पिता को इस कार की ड्राइव पर लेकर गए जसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

भारत-थाईलैंड वाया रोड पहुंचेंगे डेढ़ दिन...
नहीं देखा होगा स्कॉर्पियो का ऐसा मॉन्स्ट...

​बेहद खूबसूरत है कलिनन ​

रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज 2 का चेहरा काफी अच्छा है। यहां नए एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन के हेडलाइट्स और पहली बार मिली इलुमिनेटेड कलिनन पैंथेअन ग्रिल मिले हैं। कार को 7 स्पोक वाला व्हील डिजाइन और 23 इंच के शानदार व्हील्स दिए गए हैं।

Credit: Times Now Digital

​कितना खास है इंटीरियर ​

रोल्स रॉयस कलिनन एलडब्ल्यूबी का केबिन आलीशान है, इसमें घुसते ही आपको कीमत का अंदाजा हो जाता है। यहां फुल लेंथ का ग्लास पैनल डैशबोर्ड पर मिला है जो रोल्स रॉयस के स्पिरिट ऑपरेटिंग सिस्टम को शोकेस करता है। अल्ट्रा लग्जरी के हिसाब से कार के केबिन को पहले से भी ज्यादा आरामदायक बनाया गया है।

Credit: Times Now Digital

​कितना दमदार है इंजन ​

रोल्स रॉयस किलनन सीरीज 2 के साथ 6.75-लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी12 इंजन दिया गया है जो बेहद दमदार है। ये इंजन 600 बीएचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी डिग्गी में से दो सीट्स निकलती हैं और ये फीचर दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत-थाईलैंड वाया रोड पहुंचेंगे डेढ़ दिन में, अटल जी का ड्रीम प्रोजेक्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें