Dec 30, 2024
बॉलवुड के मशहूर फेस सोनाली कुलकर्णी ने अपने कार कलेक्शन में नई मर्सिडीज जीएलसी एसयूवी शामिल की है। सोनाली ने मुंबई की ऑटोहैंगर मर्सिडीज डीलरशिप से अपनी नई कार की डिलीवरी ली है।
Credit: Autohangar/Instagram
मर्सिडीज-बेंज की जीएलसी 43 एएमजी कूपे ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत है, बल्कि इसका केबिन भी बहुत आरामदायक है। कीमत के हिसाब से इस कार में कम्फर्ट के फीचर्स की भरतार मिलती है जिसकी आप उम्मीद करते हैं।
Credit: Autohangar/Instagram
मर्सिडीज-बेंज ने कुछ महीने पहले ही भारत में नई जीएलसी 43 एएमटी कूपे लॉन्च की है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.10 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके साथ ही मर्सिडीज-बेंज ने भारत में नई सीएलई केब्रिओले भी लॉन्च की है जो देश की पहली चार सीटर कन्वर्टिबल कार है।
Credit: Autohangar/Instagram
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने नई जीएलसी 43 एएमजी कूपे फेसलिफ्ट के साथ 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। पहले कंपनी इस कार के साथ 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देती थी जो बहुत दमदार था। लुक के साथ स्टाइल और डिजाइन में ये कार बहुत खूबसूरत है।
Credit: Autohangar/Instagram
कार को मिला नया इंजन 415 बीएचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन सिर्फ 4.8 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है। इस कूपे एसयूवी की टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक लिमिट की गई है।
Credit: Autohangar/Instagram
नई जीएलसी 43 कूपे के साथ स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, आड़ी स्लेट्स वाली एएमजी ग्रिल, सभी जगह ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स, 21 इंच के डबल स्पोक्ड अलॉय व्हील्स, झुकती हुई छत, रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Credit: Autohangar/Instagram
इस लग्जरी कार के केबिन में कार्बन फाइबर और अल्कांतारा ट्रीटमेंट सब जगह दिया गया है। जो बात सबसे पहले नजर में आएगी वो यहां मिला फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल कलर्ड ड्राइवर्स डिस्प्ले हैं।
Credit: Autohangar/Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स