Oct 08, 2024

माइलेज में Big Boss हैं Hero, Bajaj और Honda की ये सस्ती बाइक्स

टाइम्स नाउ नवभारत

​बजाज CT100​

भारतीय मार्केट में बजाज सीटी100 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 33,402 रुपये है। कंपनी ने इस बाइक में 102 सीसी का किफायती इंजन दिया है जो 7.79 बीएचपी ताकत और 8.34 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। रियल वर्ल्ड में इस बाइक का माइलेज 75 किमी/लीटर से भी ज्यादा है।

Credit: Times Now

​बजाज प्लैटिना 100 ​

ग्राहकों के बीच बजाज की पॉपुलर बाइक प्लैटिना 100 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 68,685 रुपये है। इसके साथ 102 सीसी का इंजन मिलता है जो 7.79 बीएचपी ताकत और 8.34 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके साथ 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जो बाइका का माइलेज 72 किमी/लीटर है।

Credit: Times Now

​हीरो स्प्लैंडर प्लस ​

देश में इस मोटरसाइकिल को लंबे समय से खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 77,001 रुपये रखी गई है और इसके साथ 97.2 सीसी का इंजन मिलता है। ये फुर्तीला इंजन 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसका माइलेज 60 किमी/लीटर से ज्यादा है।

Credit: Times Now

​हीरो एचएफ डीलक्स ​

हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डीलक्स ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 60,643 रुपये है और ये बाइक 97.2 सीसी इंजन से लोडेड है। ये इंजन 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसका फ्यूल टैंक 9.1 लीटर का है और इसका माइलेज 65 किमी/लीटर है।

Credit: Times Now

You may also like

फीचर्स से लबालब हैं 2.5 लाख से सस्ती ये ...
हैचबैक में Swift तो SUV में Scorpio, जान...

​होंडा शाइन​

होंडा शाइन को भी भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 81,215 रुपये है और बाइक को 123.94 सीसी का इंजन मिलता है। ये इंजन 10.59 बीएचपी ताकत और 11 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका फ्यूल टैंक 10.5 लीटर है और ये 55 किमी/लीटर माइलेज देती है।

Credit: Times Now

​होंडा लिवो​

होंडा की लिवो मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,651 रुपये है। कंपनी ने इसके साथ 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, वहीं 60 किमी/लीटर से भी ज्यादा माइलेज का दावा किया गया है। बाइक के साथ 109.51 सीसी का इंजन मिलता है जो 8.67 बीएचपी ताकत और 9.30 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: फीचर्स से लबालब हैं 2.5 लाख से सस्ती ये बाइक्स, लुक और परफॉर्मेंस उम्दा

ऐसी और स्टोरीज देखें