Apr 23, 2024

इन 5 SUV के साथ मिलता है टर्बो पेट्रोल इंजन, कीमत 11 लाख से कम

Times Now

​किआ सॉनेट ​

किआ इंडिया ने सॉनेट एसयूवी के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए हैं। कार का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 118.35 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.55 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ​

सिट्रॉएन ने सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। ये दमदार इंजन 108.5 बीएचपी ताकत और 205 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​ह्यून्दे वेन्यू ​

भारत में पॉपुलर ह्यून्दे वेन्यू एसयूवी के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल आर 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसका 3 सिलेंडर टर्बो इंजन 118.35 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​टाटा नैक्सॉन ​

टाटा मोटर्स नैक्सॉन एसयूवी के साथ 1.2-लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देती है। ये इंजन 118.35 बीएचपी ताकत और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। नैक्सॉन के टर्बो पेट्रोल रेंज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.14 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

बर्थडे स्पेशलः सचिन के गैराज में करोड़ों ...
जॉन अब्राहम के गैराज में शामिल हुई नई सव...

​महिंद्रा XUV300​

महिंद्रा ने एक्सयूवी300 एसयूवी के साथ दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इनमें से पहला इंजन 10.8 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं दूसरा इंजन 128 बीएचपी ताकत और 230 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.30 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​टाइम्स नाउ नवभारत ​

देश दुनिया में ऑटो जगत की ताजा और रोचक खबरों के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बर्थडे स्पेशलः सचिन के गैराज में करोड़ों की कारें, लेकिन वापस चाहते हैं ये वाली

ऐसी और स्टोरीज देखें