Aug 06, 2024

अगस्त में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ बाइक्स, आ गया सवारी बदलने का टाइम

Times Now

​रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350​

रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल क्लासिक 350 का अपडेटेड मॉडल 12 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। इस बाइक को कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइट्स और बहुत कुछ मिल सकता है।

Credit: Times Now Digital

​बीएसए गोल्ड स्टार 650​

भारतीय मार्केट में बीएसए वापसी करने वाली है और पहली बाइक गोल्ड स्टार 650 होगी। इस मोटरसाइकिल को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा इसकी संभावना बहुत ज्यादा है। ये दमदार 652 सीसी इंजन 45 बीएचपी ताकत और 55 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now Digital

​टीवीएस जूपिटर ​

टीपीएस की अपडेटेड जूपिटर कंपनी का सस्ता और नई जनरेशन स्कूटर है। अगस्त में ये भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 109.7 सीसी का किफायती इंजन दिया गया है जो 7.78 बीएचपी ताकत और 8.8 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now Digital

​ट्रायम्फ डेटोना 660 ​

ट्रायम्फ की क्लासिक और रेट्रो बाइक्स के अलावा भारत में कम दमदार डेटोना 660 भी अगस्त 2024 में लॉन्च की जाएगी। शानदार लुक वाली ये मोटरसाइकिल 660 सीसी इंजन से लैस है। ये फुर्तीला इंजन 95 बीएचपी ताकत और 69 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

ये हैं इस समय दुनिया की सबसे फुर्तीली का...
आ गई नई सिट्रोएन बसाल्ट, धाकड़ लुक्स और द...

​ओला इलेक्ट्रिक बाइक​

ओला ने पिछले साल 4 इलेक्ट्रिक बाइक्स के कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए थे। अब कंपनी 15 अगस्त को इनमें से कुछ बाइक्स के प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च करने वाली है। बता दें कि महिंद्रा थार की डिजाइनर रामकृपा अनंतन ने इसे डिजाइन किया है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं इस समय दुनिया की सबसे फुर्तीली कारें, पलक झपकते हो जाती हैं ओझल

ऐसी और स्टोरीज देखें