Shocking Video: प्रेशर कंट्रोल वॉल फटने से कर्मचारी की मौत, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग मंजर

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेशर कंट्रोल वॉल फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अंबरनाथ में एक कंपनी पाइपलाइन कंट्रोल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रेशर कंट्रोल वॉल बनाती है। इसी कंपनी में 28 वर्षीय श्रीकांत सुरेश कदम काम करता था। जब श्रीकांत कंपनी में काम कर रहे थे, तब प्रेशर कंट्रोल वॉल में हवा भरकर उसकी जांच की जा रही थी। वॉल फटने से उसका ढक्कन श्रीकांत के शरीर पर गिर गया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए। तीनों को तत्काल इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान श्रीकांत की मौत हो गई। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited