VIDEO: जोश-जोश में गधे पर चढ़ गई महिला, लेकिन डर के कारण दिन में ही 'तारे' दिख गए
Funny Video: कई बार इंसान जोश-जोश में ऐसा कदम उठा लेता है, जिससे उसे बाद में केवल पछतावा होता है। कई बार तो परिणाम ऐसे होते हैं, जिसे लोग जिंदगीभर नहीं भूल पाते। इस वायरल वीडियो में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला जोश-जोश में गधे पर बैठ तो जाती है। लेकिन, डर के कारण उसकी हालत खराब हो जाती है। ना तो महिला उतर पाती है और ना ही सही से बैठ पाती है। महिला की हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने कदम उठा लिया है और उसे अब उसका पछतावा हो रहा है। हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी थी कि वो गिरी नहीं। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
अगली खबर

00:10

00:08

00:09

00:17
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









