Viral Video: शेरनी ने शेर पर खतरनाक तरीके से किया हमला, नजारा देखकर छक्के छूट जाएंगे

Updated May 30, 2023 | 05:23 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी क्यूट भी होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शेरनी खतरनाक तरीके से 'जंगल के राजा' पर हमला कर रही है। पहले वो पंजा मारती है, फिर इस तरह दहाड़ते हुए हमला करती है, जिसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे।

© 2023 Bennett, Coleman & Company Limited