Viral: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसवाले ने रोका तो शख्स ने अपनी ही गाड़ी में लगा दी आग, देखें शॉकिंग वीडियो
हैदराबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स को यातायात नियम तोड़ने पर पुलिसवाले ने रोक दिया। जिसके बाद शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने खुद ही अपनी गाड़ी में आग लगा दी। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना अमीरपेट के मैत्रीवनम इलाके में घटी है। एस अशोक नाम का शख्स यहां मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। दरअसल, वो रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था। जिसके कारण पुलिसवाले ने उसे रोक लिया। शख्स को गुस्सा आ गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपनी दुकान में जाकर उसने ईंधन की एक बोतल निकाली और अपनी बाइक पर डालकर आग लगा दी। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अगली खबर

00:21

00:59

00:15

00:27
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









