Video: सिर पर कलश रखकर साइकिल चलाते हुए डांस कर रही थी महिला, देखते रह गए बड़े-बड़े दिग्गज

सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिल और मन दोनों बाग-बाग हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक महिला सिर पर कलश रखकर बड़े मजे से साइकिल चला रही है। इतना ही नहीं जिस तरह वो हाथ छोड़कर डांस करते हुए साइकिल चला रही है, उसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग रह गए। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited