Video: शादी में आई लड़की ने डांस स्टेज पर उड़ा दिया गर्दा, सपना चौधरी के गाने पर किया झन्नाटेदार डांस

Updated May 26, 2023 | 05:42 PM IST

Video: भारतीय शादियों में डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में शादी में आई एक लड़की अपने डांस से स्टेज पर गर्दा उड़ा देती है। यह लड़की सपना चौधरी के गाने पर झन्नाटेदार डांस करती नजर आती है।