VIDEO: बाप तो बाप होता है...बच्चे को बचाने के लिए देखिए किस तरह अपनी जान पर खेल गया, दिल को छू लेगा नजारा

Viral Video: कहते हैं हर मां-बाप अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। बच्चों के लिए माता-पिता हमेशा कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। इसके आपने कई उदाहरण देखे होंगे। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिता बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी पर बैठा हुआ है। अचानक स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों गिरने लगते हैं। लेकिन, बच्चे को चोट ना लगे और उसे कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए पिता ने अपनी जान को दांव पर लगा दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited