दूल्हे की हालत देख दंग रह गए लोग, वीडियो देख आप भी कहेंगे, 'ये तो घोर नाइंसाफी है भाई'

Times Now Digital

Updated Mar 1, 2023, 23:11 IST

Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो यकीन करने लायक नहीं होते। इस वायरल वीडियो में एक दूल्हे की हालत पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, जिस तरह दूल्हे को फूलों की माला ढक दिया गया है उसे देखकर हर कोई हैरान है। बड़ी बात तो ये है कि बेचारे दूल्हे पर क्या बीत रही होगी उसके बारे में किसी ने सोचा नहीं।