Shocking: इसे कहते हैं स्वैग...कार पर खड़े होकर हुक्का पीते हुए लड़के का वीडियो वायरल

Stunt Viral Video: आज कल युवाओं में अलग करने की होड़ मची है। फेमस होने के लिए लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, एक लड़का कार पर खड़े होकर मस्त अंदाज में हुक्का पीते हुए वीडियो बना रहा है। इस दौरान अनोखे अंदाज में लोगों को अपना स्वैग दिखा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इकाना स्टेडियन के पास का है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। आलम ये है कि लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और उसकी हरकत पर लोग गुस्सा भी कर रहे हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited