इस वीडियो को देख आ जाएगी 'Fast And Furious' फिल्म की याद, नजारा देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

देश-दुनिया से रोजाना एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्सीडेंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है उत्तर प्रदेश से, जहां हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर एक हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। दरअसल, बैंक कर्मचारी काफी तेज रफ्तार कार चलाते हुए जा रहे थे और अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपको हॉलीवुड की फिल्म 'Fast And Furious' की याद जरूर आ जाएगी।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited