अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में दर्शन के लिए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया गया है। पहले इस डेलिगशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उस होटल में हाउस अरेस्ट किया गया था जहां वे ठहरे थे। बाद में उनको आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ले जाकर बंद कर दिया गया। अजय राय ने अपने कमरे से एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं अब इस पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। तो सवाल है कि अखिलेश-राहुल रामभक्तों के हितैषी या वोट के लिए सियासत हाई ?