Rashtragarv: गुजरात के वडोदरा में बने पहले 'मेड इन इंडिया' C-295 सैन्य परिवहन विमान (ने अपनी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत देश की एक बहुत बड़ी कामयाबी है। भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब किसी सैन्य विमान का निर्माण निजी क्षेत्र में किया जा रहा है। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस की साझेदारी के तहत भारत में ही असेंबल और तैयार किया जा रहा है