ChakraView | Sumit Awasthi: बंगाल में चुनावी हिंसा....जिम्मेदार कौन?

Times Now Digital

Updated May 6, 2026, 21:02 IST

ChakraView | Sumit Awasthi: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद जारी हिंसा साल 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद की हिंसा को दोहराती नज़र आ रही है. भारी तादाद में केंद्रीय बलों की तैनाती के कारण चुनाव तो लगभग हिंसा-मुक्त रहे. लेकिन नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न इलाक़ों में शुरू हुई हिंसा में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. सोमवार रात से ही जारी हिंसा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राज्य के शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ़्तारी का निर्देश दिया है.