News Ki Pathshala: जो 33 साल में नहीं हुआ.. PM मोदी ने 3 घंटे में सच में पूरा कर दिया?

Times Now Digital

Updated Jun 15, 2026, 23:53 IST

News Ki Pathshala: भारत और स्लोवाकिया ने प्रवासन, डिजिटल प्रौद्योगिकी और रक्षा जैसे कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किये. पीएम मोदी और रॉबर्ट फिको भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की दिशा में काम करने पर भी सहमत हुए. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर हैं. इस दौरान स्लोवाकिया ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया. अपने सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित करने वाला स्लोवाकिया 33वां देश है. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा.