News Ki Pathshala: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बंगाल के सीएम के रहस्य से पर्दा हटा दिया. उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि बंगाल के अगले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ही होंगे. सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल 9 मई का दिन पश्चिम बंगाल के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है. इसी पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है. कहा जा रहा है कि अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को एक लिस्ट दी है जिन कामों को सबसे पहले करना है..देखिए, 'न्यूज की पाठशाला' Times Now Navbharat पर..