पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल तेज है। 9 मई से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने की चर्चाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है। राजनीतिक गलियारों में कई नामों को लेकर चर्चा है, और पार्टी नेतृत्व मंथन में जुटा बताया जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों के अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और जनाधार जैसे फैक्टर्स पर विचार किया जा रहा है।