ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के छठे दिन अमेरिका ने ईरानी जहाज पर भयंकर अटैक किया है. US डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मौजूद ईरानी युद्धपोत को निशाना बनाया. यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन पर इस तरह का पहला हमला है. इससे पहले दिन में श्रीलंकाई नौसेना ने हिंद महासागर में जहाज के डूबने की पुष्टि की थी.