उत्तर प्रदेश की सियासत में साल 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद जहां अखिलेश यादव ‘PDA’ यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के नारे के दम पर सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रहे हैं, वहीं उनके इस अभेद्य किले में सेंध लगाने के लिए हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उत्तर प्रदेश के मैदान में पूरी ताकत से उतरने का फैसला कर लिया है. असदुद्दीन ओवैसी अभी से ही यूपी चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल बंगाल और बिहार के बाद क्या ओवैसी यूपी चुनाव में विपक्षी पार्टियों के अरमानों का कत्ल कर देंगे?