Chakra View | Sumit Awasthi: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के साथ सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रैली की है. इस दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की. पहला राज्य में मुस्लिम समुदाय से राजनीतिक नेतृत्व लाने का वादा और उनकी पार्टी 2029 के संसदीय चुनावों में कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी. ओवैसी ने हुमायूं कबीर को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि बंगाल में एक स्वतंत्र मुस्लिम नेतृत्व खड़ा करने के लिए है. ओवैसी ने अपने भाषण में किसी को नहीं बख्शा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ईद के मौके पर रेड रोड जाकर दुआ तो मांगती हैं, लेकिन क्या दुआ मांगने से बच्चों के पेट में खाना आ जाएगा?