coolie trailer release: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। 'कुली' में रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है। 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। इस ट्रेलर में आमिर खान की भी झलक दिखाई दी है। लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म में रजनीकांत और आमिर एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। बता दें कि रजनीकांत की ये धमाकेदार फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज होगी।