Rahul Gandhi के खिलाफ अब RSS ने किया मानहानि केस
Congress के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में उनकी संसद सदस्यता गई और अब उनके खिलाफ एक और मानहानि का केस दर्ज किया गया है.दरअसल, Bharat Jodo Yatra के दौरान हरियाणा में राहुल ने RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टिप्पणी की थी. उन्होंने RSS को 21वीं सदी का कौरव बताया था. इसी को लेकर संघ की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है. मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में होगी.
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited













