Pakistan से India लौटने के बाद अब Anju क्यों लगा रही कोर्ट के चक्कर?

Times Now Digital

Updated Dec 1, 2023, 22:11 IST

Pakistan से India लौटने के बाद अब Anju क्यों कोर्ट के चक्कर लगाने को है तैयार ? मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि पति और पिता के घर में स्वीकार नहीं किए जाने के बाद अंजू अभी दिल्ली में है. वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है. हालांकि अभी तक अंजू ने इस सिलसिले में अरविंद से कोई संपर्क नहीं साधा है लेकिन बताया जा रहा है कि अंजू बच्चों से मिले बिना पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है, इसलिए वह इस मामले में कोर्ट का आदेश लेकर बच्चों से मिलना चाहती है. दूसरी तरफ वह पहले पति अरविंद की तरफ से दर्ज कराए गए शिकायत को भी रद्द कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है.