Pakistan से तो India तो लौट आई Anju पर बच्चे क्यों नहीं मिलने को तैयार ?

Times Now Digital

Updated Dec 1, 2023, 16:27 IST

Pakistan से तो India तो लौट आई Anju पर बच्चे उससे मिलने को तैयार नही है. अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करके अंजू भारत लौट आई है. 29 नवंबर को बाघा बॉर्डर के रास्ते अंजू पहले अमृतसर और उसके बाद दिल्ली पहुंची. दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया ने उसे कई सवालों के साथ घेर लिया. उससे बार-बार पूछा गया कि वह भारत किस मकसद से आई है, लेकिन अंजू ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. हालांकि कयास यह लगाए जा रहे थे कि अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में रहने वाले अपन बच्चों से मिलने जाएगी. अमृतसर में IB और Punjab Police की पूछताछ में अंजू ने यही बताया था कि वह अपने पति अरविंद को तलाक देने आई है और वह अपने बच्चों से मिलकर उसे पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेगी. अंजू और अरविंद की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है.