पाकिस्तान के एक बड़े नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान के मुहाजिरों को बचाने की अपील की है। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अल्ताफ हुसैन को पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के एवज में पाकिस्तान छोड़कर भागना पड़ा था और वो निर्वासित जीवन जी रहे हैं। आपको बता दें कि 1947 में बंटवारे के बाद भारत से पाकिस्तान गये मुसलमानों को पाकिस्तान में मुहाजिर कहा जाता है और उन्हें आज भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है।#pakistanaltafhussain#altafhussaintopmmodi#pmmodi#muhazirinpakistan#tnnoriginals#timesnownavbharat