भारत से बुरी तरह पिट चुका पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा.वो अपनी फज़ीहत करना में जुटा है.दरअसल, पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने फील्ड मार्शल चुने जाने के बाद 25 मई को उच्चस्तरीय डिनर का आयोजन किया था.इस डिनर पार्टी में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बिलावल भुट्टो समेत राजनीति और सेना से जुड़े कई बड़े अधिकारी पहुंचे थे.इस बीच शहबाज शरीफ को गिफ्ट की गई एक तस्वीर पर अब विवाद हो गया है.इस दौरान आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की. इस तस्वीर को हाल ही में भारत पर पाकिस्तान के हमले का बताकर उन्हें गिफ्ट किया गया. लेकिन यह तस्वीर असल में साल 2029 की चीनी ड्रिल की है.