Nagpur में BJP नेता Sana Khan की Murder Mystery सुलझी, Husband निकला हत्यारा

नागपुर की बीजेपी नेता सना खान पर सनसनीख़ेज खुलासा हुआ है। सना ख़ान पिछले 1 अगस्त से लापता चल रही थीं। वो नागपुर से जबलपुर अपने बिजनेस पार्टनर अमित साहू से मिलने गई थीं। सना के परिजनों ने भी अमित साहू पर सना की हत्या का आरोप लगाया था। इस बीच खबर सामने आई कि सना ने अमित साहू से शादी भी कर ली थी। लेकिन दोनों के बीच कुछ वक्त से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच सना ख़ान की लाश नदी में मिली। पुलिस ने आरोपी अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने कबूला कि 4 अगस्त को सना की हत्या कर उसने लाश को ठिकाने लगा दिया था।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited