Isreal के Airstrike में Yemen में Houthi का आखिरी Aircraft भी हुआ तबाह | Hindi News

Times Now Digital

Updated May 30, 2025, 20:47 IST

आतंकवादी समूह हूती के हमलों से आजिज इजराइल ने यमन की राजधानी सना के हवाई अड्डे पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला किया। हमले के बाद हवाई अड्डे के ऊपर धुआं उठता दिखा। इजराइल का कहना है कि सना हवाई अड्डे का इस्तेमाल हूती के आतंकी कर रहे हैं। इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल कैट्ज ने इसकी पुष्टि की है। इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने यह हमला यमन से हूती आतंकवादियों के हमले के जवाब में किया । इस हमले में हूती के आखिरी बचे विमान को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हूती के विमान को ऑपरेशन ‘गोल्डन ज्वेल’ के तहत मटियामेट कर दिया गया है।#israelstrikessanaaairport#yemenssanaaairport#houthis#tnnoriginals#timesnownavbharat