Chandrayaan-3: जब India ने जानबूझकर तिरंगे के लिए Moon पर क्रैश कराया 'चंद्रयान' !

Mission Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.बता दें कि इसरो का ये तीसरा लूनर मिशन है. साल 2008 में इसरो ने चंद्रयान-1 से लूनर मिशन की शुरूआत की थी. 22 अक्टूबर, 2008...यही वो तारीख थी जब ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपना पहला मानवरहित चंद्र मिशन लॉन्च करके इतिहास रच दिया था.चंद्रयान-1 टेक्नोलोजी प्रदर्शन करने वाला मिशन था. इसने चांद की सतह पर पानी खोजने में कामयाबी हासिल की थी. 14 नवंबर 2008 की रात को जैसे ही इसरो ने चंद्रमा की सतह पर यान को क्रैश कराया, तब तिरंगा हमेशा के लिए चंद्रमा पर स्थापित हो गया.

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited