Chandrayaan-3 पर क्या है China की चाल, luna25 के क्रैश होते ही China ने क्यों झाड़ा पल्ला?
रूस के लूना-25 अंतरिक्ष यान के क्रैश होने से सबसे अधिक खुश चीन है। रूस ने लूना-25 के प्रक्षेपण और चंद्रमा पर लैंडिंग में चीन की मदद ली थी। यूक्रेन पर आक्रमण के कारण नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी पहले से ही रूस के रोस्कोस्मोस से संबंध तोड़ चुके हैं। ऐसे में रूस के पास चीन की मदद लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। बताया जा रहा है कि लूना-25 के चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होना सिर्फ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए ही झटका नहीं है, बल्कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए भी शर्मिंदगी की बात है, जो चंद्रमा पर बेस बनाने के लिए रूस के साझेदार हैं। चीन और रूस के इस महत्वकांक्षी मिशन का उद्देश्य अमेरिका और उसके सहयोगियों को अंतरिक्ष में चुनौती देना है।जहां रूस के लूना 25 के क्रैश होते ही दुनिया हैरान हो गई , वहीं चीनी मीडिया ने अपने प्रोपेगेंडा के तहत चंद्रयान 3 पर गलत दावे किये. जिससे साफ तौर पर समझा जा सकता है कि चीन की बुरी नजर भारत के चंद्रयान 3 पर है क्योंकि भारत अगर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग पमें कामयाब होता है तो हिन्दुस्तान का डांका पूरी दुनिया में बजेगा.
अगली खबर

04:42

03:05

03:06

03:44
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









