Asaduddin Owaisi on Pakistan: Quwait में ओवैसी ने मुनीर,शहबाज़ की तगड़ी क्लास लगाई!

Times Now Digital

Updated May 27, 2025, 18:06 IST

Asaduddin Owaisi on Pakistan:AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों पूरे फॉर्म में हैं.कुवैत दौरे के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को "बेवकूफ जोकर" कहा और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को बेनकाब किया. दरअसल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ऑपरेशन बनयान अल-मर्सस का स्मृति चिन्ह भेंट किया था और भारत पर अपनी जीत का दावा किया था.हालांकि बाद में पता चला कि ये तस्वीर 2019 के चीन सैन्य अभ्यास की थी. इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चीजों को सही तरीके से कॉपी करने के लिए दिमाग की जरूरत होती है.ओवैसी ने कहा कि हम बचपन में सुनते थे कि नकल करने के लिए अकल चाहिए, नालायकों के पास तो अकल भी नहीं है.#owaisiattacksonpakistan#owaisiviralvideo#owaisinews#indiavspakistan#pahalgam#aimim#indianmuslims#owaisiattacksonpak#owaisionpakistan#timesnownavbharatoriginals#tnnoriginals