Ahmadabad में Air India A-171 Plane Crash का दुखद हादसा, PM Modi ने जताया दुख | Hindi News
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। प्लेन ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि कुछ ही दूरी पर जाकर मेघानी नगर इलाके में प्लेन क्रैश कर गया। टेकऑफ करते ही प्लेन हादसे का शिकार हो गया। एयर इंडिया का AI-171 बोइंग 787 प्लेन का अगला हिस्सा रिहाइशी इमारतों के ऊपर जा गिरा है। यह हादसा काफी बड़ा है। लगातार राहत और बचाव का कार्य जारी है। इस हादसे में कितने लोगों की दुखद मौत हुई है इसका आंकड़ा आधिकारिक तौर पर अभी जारी नहीं किया गया है। #airindiaplanecrash#airindiacrash#ai171crash#tnnoriginals#timesnownavbharat
अगली खबर

04:42

03:05

03:06

03:44
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









