भूख से बिलख रही थी लावारिस बच्ची, SHO की पत्नी ने अपना दूध पिलाकर बचाई जान

Greater Noida के नॉलेज पार्क थाना इलाके में झाड़ियों के बीच एक बच्ची लावारिस हालत में पाई गई. बच्ची जब झाड़ियों में पुलिस को मिली तो उसके तन पर बस एक कपड़ा लिपटा हुआ था.कड़कड़ाती ठंड में बच्ची का हाल बेहाल था वो बिलख रही थी,रोए जा रही थी.पुलिसवाले बच्ची को थाने लेकर आए.भूख से बेहाल बच्ची के लिए SHO विनोद सिंह की पत्नी ज्योति यशोदा मां बनकर आईं.ज्योति बच्ची को फौरन अपना दूध पिलाने को राजी हो गईं और सीने से चिपका कर उसे गर्माहट दी.बच्ची की हालत इतनी खराब थी कि उसे देखकर SHO साहब की पत्नी की आंखों में आंसू आ गए.

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited