Ujjain में दर्दनाक हादसाः बगल से आई बस ने स्कूटी सवार महिला को रौंद डाला, मौत के बाद VIDEO वायरल

महाकाल की नगरी उज्जैन (मध्य प्रदेश में) के चामुंडा माता चौराहा पर शुक्रवार (18 अगस्त, 2023) की शाम दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। महिला की स्कूटी को पीछे से आई यात्री बस ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इंदिरा नगर निवासी बीएसएनएल कर्मी शालिनी (आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष की पत्नी) के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। दुर्घटना होते ही चालक बस छोड़कर भाग निकला। लोगों की मदद से महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी चालक वाली बस जब्त की है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited