Punjab में CM की स्पीच के बीच जब मंच पर आ गई यह लड़की और फिर मान को रोकनी पड़ी स्पीच, देखें VIDEO

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार (30 अगस्त, 2023) को अमृतसर में थे। रक्षा बंधन के मौके पर उनकी स्पीच के बीच एक लड़की मंच पर पहुंच गई, जो कि अपने साथ राखी लेकर आई थी। वह ऊपर चढ़ते ही पोडियम के पास जा पहुंची, जहां पर सीएम मान संबोधन दे रहे थे। इस बीच, उसने सीएम से राखी बांधने के लिए पूछा तो वह अपनी कलाई आगे करते हुए पोडियम से आगे बढ़कर आ गए, ताकि सबको मंच से वह नजारा दिख सके। फिर उसने राखी बांधी और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई। मान ने इस दौरान महिला के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited