IIT जैसे संस्थानों में हिंदी में होगी पढ़ाई? संसदीय समिति ने की सिफारिश
एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि हिंदी भाषी राज्यों में IIT जैसे तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा का medium हिंदी और देश के बाकी हिस्सों में शिक्षा का माध्यम स्थानीय भाषा होनी चाहिए। समिति ने ये भी सिफारिश की कि हिंदी UN की आधिकारिक भाषाओं में से एक होनी चाहिए। बता दें, सितंबर 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पेश की गई 11वीं रिपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली राजभाषा संसदीय समिति ने सिफारिश की थी कि सभी राज्यों में स्थानीय भाषा को भी वैल्यू देनी चाहिए। सिफारिश में यह भी कहा गया है अंग्रेजी के उपयोग को वैकल्पिक बनाना चाहिए।
अगली खबर

03:49

08:34

03:02

03:13
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









