Breaking News: मुस्लिम धर्मगुरु का अखिलेश यादव पर निशाना

Times Now Digital

Updated May 16, 2026, 11:54 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मौलाना रिजवी के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। मौलाना रिजवी ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय को अब सिर्फ समाजवादी पार्टी पर निर्भर रहने के बजाय दूसरे राजनीतिक विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग सपा का समर्थन करता रहा है, लेकिन अब समुदाय को अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर नई रणनीति बनानी होगी।#maulanashahabuddinrazvi #upelection2027