मध्य प्रदेश के धार में स्थिति भोजशाला पर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हिंदुओं को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हिंदुओं के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि भोजशाला, असल में मंंदिर ही है। विवादित भोजशाला और कमाल मौला मस्जिद मामले में आज हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि हमने यह पाया है कि यहां स्थल पर हिंदू पूजा की निरंतरता कभी समाप्त नहीं हुई। हम यह निष्कर्ष दर्ज करते हैं कि ऐतिहासिक साहित्य और अभिलेख यह स्थापित करते हैं कि विवादित क्षेत्र का स्वरूप भोजशाला का था, जो परमार वंश के राजा भोज से जुड़ा संस्कृत शिक्षा का केंद्र था।#bhojshala #dhar #madhyapradesh